इटावा औरैया, जुलाई 20 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। व्यापार मंडल ने सोमवार को सीओ आयुषी सिंह को सम्मानित किया। पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. ए.के. शर्मा ने कहा कि सीओ आयुषी सिंह की कार्यशैली अन्य अधिकारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि यदि सभी अधिकारी इसी तरह संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ जनता की समस्याएं सुनकर उनका समयबद्ध समाधान करें तो लोगों को काफी राहत मिल सकती है। नगर अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा कि सीओ आयुषी सिंह नगर में जाम की समस्या को लेकर भी नियमित रूप से भ्रमण कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में जुटी रहती हैं, जिससे व्यापारियों और आम नागरिकों को सुविधा मिल रही है। सम्मान समारोह में व्यापार मंडल के ...