इटावा औरैया, अगस्त 10 -- Etawah Auraiya News: इटावा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता का मनकामेश्वर मंदिर पर व्यापारियों ने स्वागत किया। जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में सत्य शील सोनी एवं श्याम की मौजूदगी में व्यापारियों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूलमाला व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा व्यापारियों का सम्मान ही हमारी पहली प्राथमिकता है। भ्रष्टाचार एवं व्यापारी उत्पीड़न को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उसको लेकर व्यापार मंडल जिले में शीघ्र व्यापारियों से संपर्क अभियान चलाएगा। 3 सितंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारी को लेकर व्यापारियों से चर्चा की। इस मौके पर जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन, जिला कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह कुशवाहा, युवा प्र...