इटावा औरैया, जुलाई 13 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। क्षेत्र के गांव मनियांमऊ में रविवार देर रात 79 वर्षीय वृद्ध जगदीश प्रसाद की मौत के बाद जमीन विवाद को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। मृतक के पोते मनीष कुमार ने डायल 112 पर सूचना देकर आशंका जताई कि उसके बाबा को कुछ खिलाकर या पिलाकर मौत के घाट उतारा गया है। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम भी गांव पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि जगदीश प्रसाद काफी समय से बीमार थे और बीमारी के चलते उनकी मौत हुई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: भूविवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प, पिटाई से 55 वर्षीय अधेड़ की मौत जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते पोते ने संदेह ...