इटावा औरैया, सितम्बर 2 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर राधे-राधे और जय श्री कृष्णा के जयघोष से गूंज उठा। पूरा परिसर ऐसा सजा था मानो वृंदावन की झलक विद्यालय में ही उतर आई हो। कार्यक्रम में सैकड़ों नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में पहुंचे। कोई नन्हा कान्हा मुरली बजाते दिखा तो कोई राधा के रूप में सबका मन मोह रहा था। बच्चों ने कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। प्रधानाचार्य डॉ. आनंद ने राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी और स्वयं भजन गाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में जन्माष्टमी पर्व महोत्सव में कृष्ण ने फोड़ी मटकी उन्होंने कह...