इटावा औरैया, नवम्बर 3 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर। चौबिया क्षेत्र के ग्राम नगला पूठ में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना चौबिया पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। नगला पूठ की रहने वाले अंकित कुमार की पत्नी 26 साल की सरिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। प्रारंभिक जानकारी में घटना के पीछे गृह कलह की आशंका जताई जा रही है। आत्महत्या के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने पर थाना चौबिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए। आत्महत्या के...