Etawah Auraiya News: विद्यार्थियों को बांटे गए सहजन के पौधे
इटावा औरैया, जुलाई 14 -- Etawah Auraiya News: भरथना। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भरथना रेंज के अंतर्गत जन सहयोगी इंटर कॉलेज, मोड़ी में पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सहजन के पौधे वितरित कर उन्हें पौधरोपण व उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में रेंजर एचयू. खान ने कहा कि सहजन एक औषधीय व पौष्टिक गुणों से भरपूर वृक्ष है, जिसका पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों की दृष्टि से विशेष महत्व है। उन्होंने सभी से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। प्रधानाचार्या मंजू भदौरिया ने विद्यार्थियों से पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- सहजन दिवस पर छात्राओं और शिक्षकों ने लिया संरक्षण का स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.