इटावा औरैया, अगस्त 5 -- Etawah Auraiya News: इटावा। इस्लामिया इंटर कालेज में जनपदीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कराटे प्रतियोगिता में एशियन कराटे कोच समेत अन्य कोचों ने प्रतिभाग किया। सौम्या सिंह ने 40 किलो वजन में प्रथम, प्रतीक्षा 20 किलो वजन में द्वितीय स्थान पर रहीं, ओमनी राजपूत 34 किलो वजन में प्रथम रहीं, मान्यता प्रजापति 50 किलो वजन में प्रथम रहीं। आराध्या ने 77 किलो वजन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रीति ने 75 किलो वजन में दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालक प्रतियोगिता में आकाश व समीर ने प्रथम, नवाज़ अजीज व आयुष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ इस्लामिया इंटर कालेज के प्रधानाचार्य गुफरान अहमद ने किया। प्रतियोगिता में नाजिश इकबाल और मोहम्मद शाहिद ने अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में कोच अरविंद कटियार, अनीस ...