इटावा औरैया, अगस्त 24 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर पिलखर के पास रविवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। शहर के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय शेख निवासी 46 वर्षीय अमित गुप्ता बाइक से जा रहे थे। तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...