इटावा औरैया, जुलाई 5 -- Etawah Auraiya News: सैफई। वैदपुरा क्षेत्र स्थित कमला ब्लू ओसियन वाटर पार्क में नहाने पहुंचे तीन युवकों के लॉकर से तीन मोबाइल फोन और नकदी गायब हो गई। पीड़ितों ने वाटर पार्क के स्टाफ पर शक जताते हुए थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के ग्राम दोस्तपुर निवासी देवेंद्र कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह रविवार दोपहर अपने मित्र आयुष कुमार निवासी करहल व ऋषभ कुमार निवासी ग्राम दोस्तपुर के साथ वैदपुरा थाना क्षेत्र के मदर डेयरी के पास कमला ब्लू ओसियन वाटर पार्क में नहाने गए थे। वहां कपड़े रखने के लिए निर्धारित स्थान पर 50 रुपये देकर लॉकर लिया और उसमें अपने कपड़ों के साथ तीनों के मोबाइल रख दिए। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: रेनबो वाटर पार्क में परिवार से मारपीट...