Etawah Auraiya News: वन विभाग की जमीन से हटवाया अवैध कब्जा
इटावा औरैया, नवम्बर 5 -- Etawah Auraiya News: इटावा। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव असवा कछार में आज गुरुवार को वन विभाग की जमीन से जेसीबी के जरिए अवैध कब्जा हटवाया गया । वन विभाग की शिकायत पर गुरुवार को कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के साथ राजस्व विभाग की टीम उक्त गांव पहुंची। जंगल के किनारे लगभग ढाई एकड़ जमीन पर कुछ ग्रामीणों द्वारा किया गया अवैध कब्जा हटवाया गया। इस दौरान पुलिस बल देखकर कब्जा करने वाले सामने नहीं आए। इस मौके पर वन दरोगा संतोष कुमार, सुरेश सिंह व अनिल चौहान के साथ कई फॉरेस्ट गार्ड भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.