इटावा औरैया, जुलाई 4 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के जोधा सिंह इंटर कॉलेज में शनिवार को वन विभाग द्वारा वन महोत्सव का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय वन रेंजर अमित कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 50 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उप क्षेत्रीय वनाधिकारी अजीत पाल सिंह ने प्रत्येक व्यक्ति से जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में आम, अमरूद, नीम समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता रामकुमार, सुनील, श्रीनिवास पांडे, महेश चंद, योगेंद्र कुमार, वनरक्षक, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- वन महोत्सव के...