Etawah Auraiya News: वन्यजीवों की रक्षा हर नागरिक का दायित्व: आरती द्विवेदी
इटावा औरैया, अगस्त 11 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज में वन्यजीव संरक्षण एवं पशु क्रूरता की रोकथाम विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई।विद्यार्थियों ने वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता विषय पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में कुमारी स्वाति ने प्रथम, शिवाजी सिंह चौहान ने द्वितीय और जिनेश जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं न्यायिक अधिकारी आरती द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करने के साथ बच्चों को समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लेना चाहिए। प्रकृति, वन्यजीवों और पशु-पक्षियों की रक्षा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। कार्यक्रम में तहसीलदार अभिजीत गौरव, प्रधानाचार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.