इटावा औरैया, नवम्बर 4 -- Etawah Auraiya News: इटावा। कालपी में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की हत्या व इलाहाबाद हाईकोर्ट में आपत्तिजनक व्यवहार से गुस्साए वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होने अपने आक्रोश का इजहार करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। कोर्ट के मुख्य द्वार से लेकर कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार के बीच सड़क पर जाम लगा दिया। इस मामले को लेकर बुधवार को अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। इसके चलते कोई कामकाज भी नही हो सका। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन व सिविल वार एसोसिएशन के आहवान पर अधिवक्ताओं ने उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति व प्रशासन के अधिवक्ताओं के साथ आपत्तिजनक व्यवहार के विरोध में अधिवक्ता सम्मान व जनपद जालौन के कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या के विरोध में जनपद के सभी अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और न्यायिक कार्य से विरत रहे। डीबीए क...