इटावा औरैया, अक्टूबर 27 -- Etawah Auraiya News: इटावा। लूट के मामले में कोर्ट ने एक को दो साल की सजा सुनाई है। घटना नौ साल पहले बढ़पुरा थाना क्षेत्र में हुई थी। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता कौशलेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि बढपुरा थाना क्षेत्र के गांव कसौआ के रहने वाले नरेंद्र सिंह ने थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसका ड्राइवर 22 मार्च 2017 को ट्रैक्टर में ईंट लादकर जा रहा था। जैसे ही वह बल्लो की गढ़िया के पास पहुंचा तभी लुटेरों ने चालक के साथ मारपीट कर उसका ट्रैक्टर लूट लिया। इस सम्बंध में सहसों थाने में मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को बरामद कर इस संबंध में आरैया जिले के बिधूना थाना क्षेत्र के गांव चकरपुर निवासी संजीव यादव पुत्र विश्राम सिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस न...