इटावा औरैया, सितम्बर 3 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। पुलिस ने सिरहौल नहर पुल के पास लूट की योजना बना रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की बाइक को भी सीज कर दिया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया है कि बुधवार को एसआई ललित किशोर चतुर्वेदी, एसआई शुभम वर्मा तथा पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा मिली सूचना ग्राम सिरहौल के पास भोगनीपुर गंग नहर पुल के पास बिना नंबर की बाइक के साथ दो युवक चोरी और लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों युवक पुलिस को देखकर बाइक से भागने लगे। संकरे रास्ते में बाइक फिसलने पर पुलिस ने पीछा कर सिरहौल नहर पुल से पकड़ लिया।पूछताछ में अप...