इटावा औरैया, अगस्त 1 -- Etawah Auraiya News: इटावा। आल इंडिया लॉयर्स यूनियन की जिला कार्यकारणी की बैठक हुई। इसमें यह प्रस्ताव पारित हुआ कि यूनियन का जिला सम्मेलन 13 सितम्बर को कराया जाएगा। इसके साथ ही सदस्यता अभियान 1 अगस्त से शुरू किया जाएगा। इस बैठक में संगठन की मजबूती पर भी बचार किया गया। इस बैठक में प्रादेशिक उपाध्यक्ष अनिल कुमार गौर, जिलाध्यक्ष विद्याराम भारती, उपाध्यक्ष मनोज दीक्षित, अभिषेक राजपूत, हैप्पी ठाकुर, अक्षय राज सिंह भदौरिया, गजेंद्र सिंह भदौरिया, कौशलेंद्र चौहान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: चार अगस्त को होगी वकीलों की आमसभा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...