इटावा औरैया, जुलाई 18 -- Etawah Auraiya News: भरथना। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में लायंस क्लब ने शनिवार को अपना द्वितीय वृक्षारोपण अभियान चलाया। लायंस क्लब इंटरनेशनल के मूल मंत्र को साकार करते हुए क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने इटावा रोड स्थित बजरंग बली महाराज मंदिर,कस्बा चौकी और थाना परिसर में 31 फलदार, छायादार पौधे रोपित किए। इस दौरान पौधों की देखभाल का भी सामूहिक संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी विक्रम सिंह, अपराध निरीक्षक अरिमर्दन सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी तनमय चौधरी, दीवान अजय सिंह तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: एलायंस क्लब डायमंड ने किया पौधरोपण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...