Etawah Auraiya News: लापता वृद्ध की हुई शिनाख्त, की जा रही है खोजबीन
इटावा औरैया, जुलाई 31 -- Etawah Auraiya News: उदी। दो दिन पहले यमुना नदी में कूदे वृद्ध का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। गोताखोर व एसडीआरएफ टीम तलाश में जुटी है। उधर सोशल मीडिया पर खबरें प्रसारित होने के बाद श्यानगर गली नंबर दो फ्रेंडस कालोनी से पहुंचे लोगों ने उनकी शिनाख्त राजाराम के रूप में की है। नदी किनारे मिलीं चप्पल देखकर परिजनों ने पहचान तो कर ली है। लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि परिजनों ने चप्पल से पहचान की है, उनकी तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.