Etawah Auraiya News: लवेदी थानाध्यक्ष फ्रेंडस कालोनी गए, जितेन्द्र नये थाना प्रभारी
इटावा औरैया, नवम्बर 15 -- Etawah Auraiya News: लवेदी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। इसमें लवेदी थाना प्रभारी गौरव कुमार को फ्रेंड्स कॉलोनी थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि टकरूपुरा चौकी प्रभारी जितेंद्र चौधरी को लवेदी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यहां तैनात एसआई सुरेश पाल सिंह को जसवंतनगर चौकी प्रभारी बनाया गया है। गौरव कुमार के स्थानांतरण पर रविवार को थाना लवेदी परिसर में विदाई दी गई। उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और उपहार भेंट किए गए। जितेंद्र चौधरी के थाना प्रभारी बनने के बाद अब लवेदी थाने की जिम्मेदारी उनके हाथों में होगी। दूसरी ओर एसआई सुरेश पाल सिंह को जसवंतनगर चौकी की कमान सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.