इटावा औरैया, अगस्त 7 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। तहसील क्षेत्र में तीन दिन से हो रही बारिश के कारण जगसौरा नगरिया भाट गांव निवासी जन्दल सिंह पुत्र नाथूराम के मकान की छत बुधवार रात भरभरा कर गिर गई। बताया गया कि लगातार बारिश के कारण मकान की दीवारें और छत कमजोर हो गई थीं। रात करीब 11 बजे तेज आवाज के साथ छत गिर पड़ी। हादसे में कमरे के अंदर रखा पूरा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। बेड, सोफा, पंखा, फ्रिज, टीवी, बर्तन और कपड़े सहित लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: करछना के गौरा में बारिश से ढहा कच्चा मकान कमरे में कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़ित जन्दल सिंह की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है पीड़ित ने गुरुवार सुबह तहसीलदा...