इटावा औरैया, जुलाई 30 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। लवेदी क्षेत्र के ग्राम लखनपुरा में पिछले 15 दिनों से का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसके बाद से गांव में अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है।ग्रामीण प्रताप बघेल, रवि जाटव, कैलाश, होतीलाल और राकेश बाबू ने बताया कि गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगभग 15 दिन पहले बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से जल गया था। इसके बावजूद, बिजली विभाग ने अब तक इसे नहीं बदला है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव में अंधेरा बना हआ है। यह गांव बीहड़ के किनारे बसा है, जिससे जंगल से जंगली जानवरों के घरों और पशुबाड़ों में आने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों को तेंदुए जैसे जीवों के आने का डर सता रहा है। ...