इटावा औरैया, अगस्त 27 -- Etawah Auraiya News: इटावा। सात यूनियनों के सामूहिक मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के राष्ट्रीय आह्वान पर गुरुवार को जिले के बैंक कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर हुंकार भरी। शास्त्री चौराहा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रबंधकों ने एकत्रित होकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। ​धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार 5-दिवसीय बैंकिंग की जायज मांग को लागू करने में लगातार देरी कर रही है। इसके साथ ही, सुलह प्रक्रिया लंबित होने के बावजूद स्केल-IV और उससे ऊपर के चुनिंदा उच्च अधिकारियों के लिए एकतरफा ''परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव योजना लागू की गई है। बैंक कर्मियों का आरोप है कि यह कदम कर्मचारियों के बीच फूट डालने और बैंकों पर...