इटावा औरैया, अक्टूबर 17 -- Etawah Auraiya News: इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद की रैंकिंग में सुधार के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को अपने अपने विभागों के निर्धारित इंडिकेटर्स पर ध्यान देते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। इस संबंध में समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले महीने जनपद की रैंकिंग 72 वीं थी, जो इस माह सुधरकर 54 वीं हो गई है। यह प्रगति सकारात्मक है, लेकिन जनपद को और बेहतर रैंकिंग तक पहुंचाने के लिए सभी अधिकारियों को गंभीरता से रुचि लेकर कार्य करना होगा। उन्होने कहा कि प्रत्येक विभाग के एक दो प्रमुख इंडिकेटर्स होते हैं, जिन पर विशेष ध्यान देकर बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। अधिकारी अपने विभागीय इंडिकेटर्स की नियमित समीक्षा स्वयं करें और जिन बिंदुओं पर अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है, उनमें सुधार के लि...