इटावा औरैया, सितम्बर 24 -- Etawah Auraiya News: भरथना। रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर गुरुवार रात डाउन लाइन पर एक अधेड़ का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। मृतक की पहचान इटावा के गाड़ीपुरा निवासी 50 वर्षीय राजेश कुमार जाटव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि राजेश कुमार जाटव गुरुवार को इटावा से पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर कानपुर स्थित अपनी बहन के घर जा रहे थे। इसी दौरान भरथना रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर पोल संख्या 1137/02 के समीप डाउन लाइन पर किसी ट्रेन की चपेट में आ गये जिससे उनका क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। यह भी पढ़ें- बहन के घर जाने को निकले राजमिस्त्री की ट्रेन से कटकर मौत घटना रात करीब पौने बजे की बताई जा रही है। रे...