इटावा औरैया, जुलाई 28 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। मंगलवार को बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने रेलमंडी क्षेत्र में छापेमारी कर नौ लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा। टीम की तहरीर पर सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अधीक्षण अभियंता ऋषभ देव एवं अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड सैफई कृष्ण कुमार के निर्देशन में हाई लॉस फीडर रेलमंडी-वन पर अभियान चलाया गया। विजिलेंस टीम प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता विजिलेंस आलोक कुमार, एसडीओ राजेश कुमार, अवर अभियंता कौशल पांडे तथा विभागीय कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से क्षेत्र की जांच की। जांच के दौरान नौ उपभोक्ता करीब दो किलोवाट भार की चोरी करते पाए गए। टीम ने मौके पर आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर संबंधित थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर सभी आरोपितों के विरुद्ध ...