इटावा औरैया, अगस्त 5 -- Etawah Auraiya News: इटावा । जिले में दो दिन से हो रही रिमझिम बारिश के बाद मौसम में आए बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ पर दिखाई देने लगा है। बारिश से वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में 1141 नए मरीज और 250 से अधिक पुराने मरीज इलाज को पहुंचे। मंगलवार को भी 955 नए मरीज इलाज के लिए आए थे । सुबह 8 वजे के बाद से ही रजिस्ट्रेशन काउंटर और चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की लाइनें लगी रही। वहीं खून की जांच कराने के लिए भी पैथोलॉजी के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों की लाइने लगी रहीं।हालांकि इस समय वायरल फीवर काफी चल रहा है लेकिन डॉक्टरों के द्वारा मरीजों की मलेरिया और डेंगू के साथ टाइफाइड की जांच भी कराई जा रही है ।

मौसमी संक्रमणों की बढ़ती संख्...