इटावा औरैया, सितम्बर 23 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम जगसौरा निवासी वीरेंद्र सिंह ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर रास्ते में रोककर मारपीट करने, जातिसूचक गाली देने, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने और तमंचा लगाकर धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 22 की शाम मेला देखकर गाड़ी से घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव के पास चार जगसोरा निवासी नामज़द और दो दसहरी निवासी नामज़द के साथ पांच-छह अज्ञात लोगों ने उसकी गाड़ी रोक ली。

आरोपों का विवरण पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों ने जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडे, बेल्ट और लात-घूंसों से मारपीट की। लकी, गोलू और रोहित पर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने तथा सीने पर तमंचा लगाकर धमकी देने का भी आर...