इटावा औरैया, जुलाई 23 -- Etawah Auraiya News: भरथना। क्षेत्र के अदलीपुर गांव में एक 65 वर्षीय महिला ने गांव के ही एक दंपती पर रास्ता रोककर अभद्रता करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अदलीपुर गांव की बुजुर्ग रामकेसी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह और उनके पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आरोप है कि गांव के ही पति-पत्नी आए दिन दबंगई के बल पर उनके और पति के साथ मारपीट करते रहते हैं। पीड़िता के अनुसार, 22 जुलाई की देर रात करीब 11 बजे वह अपने पति के साथ दवा लेकर घर लौट रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान नामजद ने उनका रास्ता रोक लिया और उनके सामने अभद्र हरकत करने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो दम्पत्ति ने कथित तौर पर उनके साथ लात-घूंसों ...