इटावा औरैया, अगस्त 14 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। रास्ता दो या मौत बैनर तले चल रहा सत्याग्रह शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ग्रामीण धरने पर बैठे रहे। दूसरे दिन भूख हड़ताल पर राधा कृष्ण, योगेश, विमल, हरिशंकर और देशराज बैठे। सत्याग्रह संयोजक दीपक राज ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे प्रशासन की ओर से डीपीआरओ रोहित कुमार, बीडीओ, एडीओ और पंचायत सचिव मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थल का मुआयना किया और समाधान देने की कोशिश की। पंचायत सचिव ने डीएम के नाम एक ज्ञापन लिखा। इसमें गांव के लिए रेलवे ओवरब्रिज की मांग की गई। यह भी पढ़ें- Roorki News: ढंडेरा में ओवरब्रिज और रास्ते की मांग, सांसद को सौंपे दो ज्ञापन अधिकारियों ने ज्ञापन पढ़कर सुनाया। ओवरब्रिज वाले प्रस्ताव को धरने पर बैठे सभी लोगों ने करतल ध्वनि से...