Etawah Auraiya News: राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत
इटावा औरैया, अगस्त 2 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। क्षेत्र के गांव पुरेला में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। गांव वालों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम नहीं पहुंची जिसके कारण रेस्क्यू नहीं हो सका। इस संबंध में बताया गया है कि गांव की तालाब में जल मंजनी के कारण एक मोर उसमें फंस गया। उसे फंसा हुआ देखकर गांव के लोगों ने वन विभाग को फोन किया पुलिस को भी फोन किया। पुलिस की टीम पहुंच भी गई लेकिन रेस्क्यू नहीं कर सकी। गांव के लोगों ने वन विभाग के टीम के अधिकारियों को कई बार फोन किया लेकिन कोई भी टीम नहीं पहुंची । जल मंजनी में से बाहर ना निकल पाने के कारण मोर की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.