Etawah Auraiya News: रावण, मेघनाद वध के साथ रामलीला का समापन
इटावा औरैया, अक्टूबर 10 -- रामलीला में रावण वध और विजय का मंचन Etawah Auraiya News: ऊसराहार, संवाददाता। रामलीला के समापन दिवस पर भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध की लीला का मंचन किया गया। रावण का वध होते ही रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के बाद उनके जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। लक्ष्मण शक्ति, मेघनाद वध और अहिरावण वध की लीलाओं का भी मंचन किया गया। रामलीला में लक्ष्मण शक्ति युद्ध के दौरान मेघनाद के शक्ति बाण से लक्ष्मण के मूर्छित होने पर भगवान श्रीराम का करुण विलाप सुनकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। इसके बाद हनुमान जी को संजीवनी बूटी लाने के लिए भेजा गया। काफी प्रयास के बाद जब हनुमान जी संजीवनी बूटी की पहचान नहीं कर सके तो वह पूरा पर्वत ही उठाकर ले आए। लक्ष्मण के पुनः स्वस्थ होने पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.