इटावा औरैया, अक्टूबर 28 -- श्रीरामलीला में केवट भक्ति और भरत मिलाप Etawah Auraiya News: ऊसराहार। केवट बोला मांगी नाव न केवट आना भगवान श्रीराम और केवट के बीच अटूट प्रेम, पिता के वियोग में राजा दशरथ के प्राण त्यागने और भाइयों के निश्छल प्रेम का प्रतीक भरत मिलाप। इन मार्मिक प्रसंगों ने ऊसराहार में चल रही श्रीरामलीला के पांचवें दिन श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कलाकारों ने भावपूर्ण अभिनय के माध्यम से प्रभु श्रीराम के वनगमन, केवट की अनन्य भक्ति, दशरथ मरण और भरत मिलाप की लीला का सजीव मंचन किया। श्री रामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला का शुभारंभ गिरीश चंद्र गुप्ता ने भगवान श्रीराम की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, प्रबंधक ज्ञानेन्द्र अवस्थी, महामंत्री राहुल राज वर्मा, उमेश गुप्ता, संजी...