इटावा औरैया, अक्टूबर 12 -- Etawah Auraiya News: इटावा। भारतीय जनता पार्टी ने किसान सभा के जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है । इटावा में राजवर्धन सिंह को किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजवर्धन सिंह भारतीय जनता पार्टी में जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके हैं । वे मूल रूप से भरथना विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं हालांकि जिला उपाध्यक्ष के नाते पूरे जिले में सक्रिय रहे हैं लेकिन उनका गृह क्षेत्र भरथना विधानसभा क्षेत्र में आता है। उनको किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष का पद सौंपे जाने पर भाजपा जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता सहित पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। यह भी पढ़ें- बीजेपी ने घोषित किए किसान मोर्चा जिलाध्यक्षों के नाम, यूपी चुनाव की तैयारी तेज यह भी पढ़ें- Gorakhpur News...