इटावा औरैया, जुलाई 23 -- Etawah Auraiya News: इटावा। प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी 26 जुलाई को इटावा आ रहे हैं। प्रशासन व पुलिस इसे लेकर तैयारी में जुटी है। मुख्य कार्यक्रम नुमाइश पंडाल में होगा जहां जनसभा की जाएगी । मुख्यमंत्री के हैलीकाप्टर के लिए पुलिस लाइन में हैलीपेड बनाया जा रहा है। इसके लिए अधिकारियों ने नुमाइश पंडाल का निरीक्षण किया। गुरुवार को पुलिस अधिकारियों ने पुलिस लाइन परिसर का भी निरीक्षण भी किया और यातायात व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के इंतजाम किए। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के आगमन को लेकर उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद गुरुवार को इटावा पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के साथ पहले नुमाइश पंडाल का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Orai News: सीएम के संभावित दौरे से पहले इंदिरा स्टेडियम में...