इटावा औरैया, अगस्त 23 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। नगर के मोहल्ला कंजड़ कॉलोनी में शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दुकान को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने के बाद तमंचों से फायरिंग शुरू हो गई। करीब आठ राउंड फायरिंग होने की बात सामने आई है। गोली लगने से शिवम उर्फ शेखू पुत्र राजेश कुमार घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया गया कि कंजड़ कॉलोनी निवासी दीपक उर्फ कालू और उसके चचेरे भाई अकेला उर्फ अरविंद,व मोहल्ले के सुमित उर्फ लाखा,अभिषेक उर्फ बंजारा के बीच मोहल्ले में स्थित एक दुकान को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। शनिवार रात इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट...