इटावा औरैया, अक्टूबर 10 -- रंगदारी और फायरिंग के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार Etawah Auraiya News: इकदिल,संवाददाता। सावित्री कोल्ड स्टोर के पास रंगदारी मांगने के विवाद में फायरिंग कर दो युवकों को घायल करने के मामले में इकदिल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में लविश उर्फ प्रफुल्ल कुमार निवासी नेविल रोड, शाह कमर, थाना कोतवाली सदर, इटावा; उज्ज्वल उर्फ हर्ष रावत निवासी पक्का बाग चुंगी, सागर दूध डेयरी के पास, थाना कोतवाली, इटावा और शिवा निवासी फैजुल्लापुर, थाना एरवाकटरा, जनपद औरैया, हाल निवासी एकता कॉलोनी, पक्का बाग, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी, इटावा शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया। गौरतलब है कि आठ अक्टूबर की शाम सावित्री कोल्ड स्टोर के पास मोटरसा...