इटावा औरैया, अगस्त 8 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। यूपी स्टेट योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन इटावा सरकारी पार्क में किया जा रहा है। शुक्रवार की रात को सफारी पार्क में इसका शुभारंभ किया गया। योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट में 22 जिलों के 250 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जो इटावा पहुंच चुके हैं। सफारी पार्क के डायरेक्टर डॉक्टर अनिल पटेल ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का समापन 9 अगस्त को किया जाएगा इसमें विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इटावा में पहली बार योग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है इसे लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: 26 वां योग एंड स्पोर्ट्स चैंपियनशिप आज से इटावा की योगा टीम भी इस प...