इटावा औरैया, अगस्त 9 -- Etawah Auraiya News: इटावा। उत्तर प्रदेश योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से दसवीं स्टेट योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप इटावा सफारी में कराई गई। इसमें बालिकाओं में आगरा की टीम ओवरऑल चैंपियन रही जबकि बालकों में बुलंदशहर की टीम ओवर आल चैंपियन रही । इसके साथ ही अलग-अलग वर्गों में प्रतिभागी विजेता रहे। स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल करने वाली विजेताओं को सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता तीन दिन चली और इसमें 18 जिलों के दो सौ से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका रुपेश अग्रवाल, उमा सिंह ,सनी प्रताप सिंह, आनंद बाबू, कृष्ण अवतार गुप्ता, प्रकाश चंद्र, अंजू श्रीवास्तव व यशवंत ने निभाई। यह भी पढ़ें- स्टेट योग स्पोर्टस में आगरा का रहा दबदबा रविवार की दोपहर बाद प्रतियोगिता का समापन किया...