इटावा औरैया, अक्टूबर 21 -- Etawah Auraiya News: इटावा। जाइंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन-5, यूनिट-2 की यूनिट कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन यूनिट निदेशक प्रेरणा जैन के नेतृत्व में सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेंट्रल कमेटी मेंबर डॉ. शिवराज सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि स्पेशल कमेटी मेंबर उषा यादव और पूर्व स्पेशल कमेटी सदस्य प्रो. आरके अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस मौके पर फेडरेशन कोऑर्डिनेटर्स आशा अवस्थी, स्मिता यादव, क्षमा दीक्षित, यूनिट-1 निदेशक नीतू पुरवार और फेडरेशन ऑफिसर संगीता अग्रवाल मौजूद रहीं। अतिथियों का मैत्री ग्रुप की अध्यक्ष सारिका अग्रवाल ने तिलक वंदन और सदस्यों ने पटका पहनाकर स्वागत किया। कॉन्फ्रेंस में यूनिट-2 के जाइंट्स ग्रुप ऑफ इटावा मैत्री, जाइंट्स ग्रुप ऑफ इटावा सहेली, जाइंट्स ग्रुप ऑफ इटावा और नव न...