इटावा औरैया, अक्टूबर 17 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर। श्री रामलीला महोत्सव में कस्बा के प्रमुख व्यवसाई सूरज गुप्ता के पुत्र वैज्ञानिक अंकुर गुप्ता का समिति की ओर से सम्मान किया गया। अंकुर गुप्ता इसरो में तैनात हैं, चन्द्रग्रहण पर शिवशक्ति की लांचिंग सहित अन्य सफल अभियानों की टीम में शामिल रहे। सम्मान करने वालों अध्यक्ष अनिल यादव, अधिवक्ता रोहित यादव, अवनीश यादव, मधुर शर्मा, अतुल पाल, धर्मेंद्र सेंगर, अनिकेत सेंगर आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...