इटावा औरैया, अक्टूबर 16 -- Etawah Auraiya News: बकेवर, संवाददाता। युवक की मारपीट के बाद हालत बिगड़ी और अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आरोपी के घर के बाहर शव रखकर हंगामा किया। जनप्रतिनिधियों व पुलिस के आश्वासन के बाद शव उठाने को तैयार हुए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली रही।

मारपीट के बाद इलाज के दौरान मौत आदर्श नगर नगला बनी निवासी 24 वर्षीय राम नारायण 14 अक्टूबर की रात 11 बजे घर पर अकेला था। मृतक राम नारायण के बड़े भाई किशन बिहारी ने बताया कि उसी दौरान गांव के ही तीन लोग उसके घर में घुस आए और उसके छोटे भाई को जबरन अपने घर की ओर ले गए। घर के बाहर उन लोगों ने उसके भाई के साथ बेवजह गाली-गलौज शुरू कर दी। जब राम नारायण ने गाली देने से मना किया तो आरोपितों ने...