इटावा औरैया, अगस्त 13 -- Etawah Auraiya News: भरथना। क्षेत्र के गांव भजोरपुर निवासी एक युवक ने चार नामजदों पर रास्ता रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिंकी यादव पुत्र रामरतन ने अवनीश कुमार, सैफई के कटियार निवासी अनुरुद्ध कुमार तथा हर्राजपुरा निवासी अनुज व लवकुश पर आरोप लगाया है कि 9 अगस्त की सुबह करीब दस बजे नामजदों ने सौरिख कन्नौज जाते समय नगला महान जाते समय रास्ते में रोककर गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट कर दी। वहीं लोगों के आ जाने पर नामजद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...