इटावा औरैया, जुलाई 27 -- Etawah Auraiya News: भरथना। कस्बा के स्टेशन रोड स्थित रविवार देर रात एक यात्री की मदद के लिए पहुंचे पुलिस के जवान के ऊपर अवारा गौवंश ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी भरथना ले जाया गया। औरैया के थाना अछल्दा क्षेत्र के मोहल्ला नेविलगंज निवासी ओमजी पहले अपने घर अछल्दा से इटावा गए थे जिसके बाद किसी काम को लेकर क्षेत्र के गांव पड़ियापुर पहुंचे थे। देर रात पाड़ियापुर से भरथना स्टेशन पहुंचे जहां से अछल्दा जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला। जिसके बाद ओमजी ने डायल 112 पर समस्या की जानकारी देकर मदद मांगी।देर रात यात्री की मदद के लिए सूचना पर पहुंची पुलिस यात्री से जानकारी जुटा रही थी तभी पुलिस के जवान कमलकांत पर पीछे से अवारा गौवंश ने हमला कर दिया। जिससे पुलिस का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।...