इटावा औरैया, अगस्त 27 -- Etawah Auraiya News: इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे झाड़ियों में एक किशोरी का शव मिला। झाड़ियों में फंसे मिले किशोरी के शव के हाथ में बीगो लगी है। इससे उसके बीमारी से तंग आकर यमुना नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है। इकदिल क्षेत्र के ग्राम बराखेड़ा के पास बुधवार की दोपहर बाद गांव वालों ने यमुना नदी की झाड़ियों में एक किशोरी का शव फंसा देखा। गांव वालों ने इकदिल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद भी नदी के तेज बहाव और झाड़ियों के बीच शव फंसे शव नहीं निकाला जा सका। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से तीन घंटे के बाद शव को निकाला जा सका। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: नहर में कूदी युवती का शव दो दिन बाद मिला शव काफी क्षतविक्षत है। छह साल दिन ...