इटावा औरैया, सितम्बर 10 -- Etawah Auraiya News: इटावा। शुक्रवार को अमावस्या की शाम 6:00 बजे यमुना तट स्थित हनुमान घाट पर दीपदान और आरती का महामहोत्सव होगा।आरती के बाद कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरित किया जाएगा। कवि मयंक बिधौलिया ने बताया पुराणों के अनुसार यमुना जी कोई साधारण नदी नहीं बल्कि भगवान श्री कृष्ण की आठ पटरानियों में से एक हैं जिनका पौराणिक नाम कालिंदी भी है पावन नदियों में अमावस्या की संध्या पर दीपदान का विशेष महत्व होता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका में मृत्युंजय मां पीतांबरा परिवार के संरक्षक यज्ञाधीश रामदास महाराज शामिल होंगे । कार्यक्रम के संरक्षक जन्मेजय सिंह भदोरिया ने बताया कि नदियों को साफ रखना स्वच्छ रखना सभी धर्म प्रेमियों का कर्तव्य है कार्यक्रम के अध्यक्ष बबलू महिंद्रा ने अधिक स...