Etawah Auraiya News: मेड़ पर लकड़ी गाड़ने पर मारपीट, चार गंभीर घायल
इटावा औरैया, अगस्त 2 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर। सहसों थाना क्षेत्र के ग्राम मिटहटी में रविवार सुबह खेत की मेड़ पर लकड़ी गाड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर द्वितीय पक्ष के सात लोगों पर बलवा सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। सहसों थाना के मिटहटी गांव में सुदामा सिंह और रामऔतार सिंह यादव के बीच रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे खेत की मेड़ पर लकड़ी गाड़ने को लेकर विवाद हुआ। यह भी पढ़ें- Auraiya News: पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार घायल कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी- डंडे चलने लगे। मारपीट में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.