इटावा औरैया, अगस्त 25 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के गांव भैसान में भूमि विवाद को लेकर राजस्व व पुलिस टीम की मौजूदगी में कराई गई मेड़बंदी को दोबारा तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित मनीष कुमार के अनुसार, 25 अगस्त को राजस्व व पुलिस टीम ने मेड़बंदी कराकर उसके पक्ष को कब्जा दिलाया था। आरोप है कि टीम के लौटने के बाद विपक्षी पक्ष के करीब आठ नामजद लोगों और कुछ अज्ञात महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर मेड़ दोबारा तोड़ दी।मनीष कुमार का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने थानाध्यक्ष से प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस न...