इटावा औरैया, अक्टूबर 28 -- Etawah Auraiya News: भरथना। भरथना-बिधूना मार्ग पर पक्काताल के पास सड़क पर पड़ी मृत गाय से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एम्बुलेंस की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बकेवर थाना क्षेत्र के कुशगवां गांव निवासी अरविन्द भरथना थाना क्षेत्र के तालपार गांव स्थित अपने जीजा पुष्पेन्द्र के घर जा रहा था। इसी दौरान मृत गाय से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...