इटावा औरैया, जुलाई 18 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। मुनि भाव सागर महाराज के चातुर्मास-2026 के तहत दो अगस्त को प्रस्तावित नगर प्रवेश को लेकर सकल दिगंबर जैन समाज में उत्साह चरम पर है। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए चातुर्मास प्रबंध समिति पिछले कई महीनों से तैयारियों में जुटी है। समिति के अध्यक्ष रोहित जैन, महामंत्री आशीष जैन, कोषाध्यक्ष विवेक जैन, उपाध्यक्ष एकांश जैन, सहमंत्री प्रखर जैन, सह-कोषाध्यक्ष मोहित जैन एवं संरक्षक अंकुर जैन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने थानाध्यक्ष कमल भाटी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें गुरुदेव के नगर प्रवेश एवं कलश स्थापना समारोह का निमंत्रण पत्र सौंपा। इस अवसर पर थानाध्यक्ष का पटका पहनाकर सम्मान भी किया गया। यह भी पढ़ें- इंदिरा नगर जैन मंदिर में पहली बार आठ दिगंबर मुनि एक साथ करेंगे चातुर्मास याताया...