Etawah Auraiya News: मुख्य मार्ग की पुलिया टूटने से हादसे की आशंका
इटावा औरैया, अगस्त 29 -- Etawah Auraiya News: महेवा। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत उरेंग के नगला सरदार से जयगुरुदेव मंदिर को जाने वाले मुख्य मार्ग की पुलिया टूट जाने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण मार्ग पर आवागमन में दिक्कतें बढ़ गई हैं और हादसे की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग आसपास के गांवों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, राहगीर और वाहन चालक इस मार्ग से गुजरते हैं। पुलिया टूटने के बाद विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है।ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया लंबे समय से जर्जर हालत में थी, लेकिन अब इसके टूट जाने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीण विका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.